फाग मेले में महिलाओं ने डाली महानाटी

फाग मेले में महिलाओं ने डाली महानाटी

- Advertisement -

रामपुर बुशहर में चार दिवसीय फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर बाजार से होकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में झांकियां निकाली। हमारी संस्कृति हमारी पहचान थीम को दर्शाती झांकियों में 70 से अधिक महिला मंडलों ने भाग लिया।


rampur

ये महिलाएं ने ऊनी वस्त्र, धोड़ू, छुपटा, रेजटा आदि विभिन्न पारंपरिक परिधानों में नजर आई। महिलाओं ने लोकल अनाज से बने खान-पान व किस तरह से पहले गांव में ग्रामीणों का रहन सहन होता था, इत्यादि पुरानी संस्कृति व वेशभूषा को दर्शाया । इस दौरान महिलाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया।

rampur

महिलाएं बाजार से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच से होते हुए राज दरबार पहुंची। जहां पर महानाटी का आयोजन किया गया। इस महानाटी को देखने के लिए सुबह से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। महानाटी में करीब 1000 महिलाओं ने भाग लिया और लोगों को भी झूमने पर मजबूर किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Rampur | women | Mahanati | Phag fair | Mahanatiin Phag fair | rampurbusher
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है