-
Advertisement
Corona Breaking: हमीरपुर से IGMC रेफर महिला निकली Corona Positive
हमीरपुर। जिला से कोरोना संक्रमितों ( Corona infected) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लीवर की समस्या के हमीरपुर से आईजीएमसी (IGMC) रेफर की गई एक महिला कोरोना पाजिटिव( Corona positive) पाई गई है। इसके साथ ही जिला में कुल कोरोना संक्रमितों का संख्या 61 हो गई है। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ( DC Hamirpur Harikesh Meena) ने कहा कि जिला में आज कोविड-19 संक्रमित एक नया मामला सामने आया है। सेकंडरी आइसोलेशन सुविधा स्थल आरसीएच भोटा में उपचाराधीन व गत 21 मई को सामने आए ग्राम पंचायत डुग्घा के 75 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की 72 वर्षीय पत्नी भी कोरेना संक्रमित पाई गई है। शुक्रवार को इस महिला को कोरोना संभावित के तौर पर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर लाया गया था। यह महिला लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी से भी जूझ रही है और मई माह के प्रथम पखवाड़े में अपने पति के साथ लगभग दो सप्ताह तक उपचार के लिए जालंधर भी गई थी। वहां से लौटने के उपरांत इसके पति का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
ये भी पढ़ेः हिमाचल के मंडी में 4 कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा
गत दिवस महिला को कोरोना संभावित के तौर पर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में आइसोलेट किया गया था और उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी शेष थी। बाद में उसे यहां से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के लिए रेफर कर दिया गया वहां पर भी इस महिला का सैंपल जांच के लिए लिया गया था और आज प्रातः प्राप्त सूचना के अनुसार महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

