-
Advertisement
ऊना में महिला कांग्रेस लाल
Last Updated on October 13, 2020 by Deepak
ऊना। देशभर के साथ हिमाचल में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर महिला कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को उपमंडल मुख्यालय हरोली में महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर हल्ला बोल रोष प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा में असफल रहने का आरोप जड़ते हुए महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बीजेपी सरकार के नुमाइंदे महिलाओं पर ही दोषारोपण कर रहे हैं और उन्हीं का चरित्र हनन कर रहे हैं, जो उनकी निम्न सोच का नतीजा है। उन्होंने ऊना जिला में भी 22 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और उसे भी न्याय दिलाने के लिए मांग उठाई है।