-
Advertisement
Haryana Government ने बदला फैसला, चंडीगढ़-पंचकूला के ऑफिस में चलेगा Work From Home
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला (Chandigarh-Panchkula) के सभी कार्यालय खोलने का फैसले तो सुना दिया, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने इसमें अड़ंगा लगा दिया है। चंडीगढ़ में लगातार आ रहे कोरोना पॉजिटिव केस के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ना तो कर्फ्यू में ढील दे रहा है और ना ही बाहरी लोगों को प्रवेश की मंजूरी मिल रही है। चंडीगढ़ प्रशासन का रवैया देखते हुए हरियाणा सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। अब लॉकडाउन और कर्फ्यू रहने तक चंडीगढ़ व पंचकूला में हरियाणा सरकार के कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) ही चलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बता दें कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के एसीएस स्तर के अधिकारी सेक्टर-एक स्थित मुख्य सचिवालय में बैठते हैं। ऐसे ही कई विभागों के निदेशक तथा एसीएस सेक्टर-17 स्थित मिनी सचिवालय में बैठते हैं। हरियाणा सरकार के कुछ कार्यालय चंडीगढ़ के सेक्टर-17 व 19 में भी चल रहे हैं। सचिवालय तथा कार्यालय में आने वाले ज्यादातर कर्मचारी मोहाली, जिरकपुर व पंचकूला क्षेत्रों से आते हैं। इसी तरह पंचकूला जाने वाले कर्मचारियों को चंडीगढ़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। पंचकूला में हरियाणा सरकार के कई बड़े कार्यालय हैं। हरियाणा सरकार के रविवार शाम तक यही आदेश थे कि क्लास-वन और क्लास-टू के सभी अधिकारी दफ्तरों में पहुंचेंगे और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 33 प्रतिशत कर्मचारी साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार दफ्तर में आएंगे। लेकिन अब इनको बदलना पड़ रहा है।
