-
Advertisement
नहीं देखा होगा ऐसा CM! सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के लिए निजी बैंक खाते से दान किए 51 लाख रुपए
Last Updated on September 15, 2023 by Soumitra Roy
शिमलाः हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आई आपदा ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में आई इस आपदा का दुख हर हिमाचल वासी झेल रहा है। इससे बुरा और क्या होगा अपनों को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखना, जमा पूंजी से बनाए आशियाने को पल में बिखरते देखना। इस प्रलय में हिमाचल के लोगों ने यह असहनीय पीड़ा भी सही है। प्रदेश पूरी तरह से बिखर गया है केंद्र ने भी अभी तक इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित न करते हुए कोई स्पेशल पैकेज नहीं दिया है। ऐसे में अपनों का ख्याल रखने के लिए प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) खुद सामने आए हैं।
सीएम ने दान किए 51 लाख रुपए
उन्होने जो किया है शायद ही पहले किसी और सीएम ने ऐसा करने के बारे में सोचा हो। उन्होंने एक बार फिर से इंसानियत की मिसाल पेश की है और जता दिया है कि सियासत से ऊपर इंसानियत है वह जमीन से जुड़े हैं। दरअसल सुक्खू (Chief Minister) ने अपने तीनों निजी खाते से 51 लाख रुपए की राशि सीएम आपदा राहत कोष– 2023 में दान कर दी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक दिया है। सुक्खू संभवतया देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए अपनी निजी जमा पूंजी सरकार को आपदा से निपटने के लिए दान में दी है।
यह भी पढ़े:अब घर बैठे होगा बिजली बिल का भुगतान, नया कनेक्शन भी मिलेगा
पहले भी दान कर चुके हैं राशि
हालांकि वह पहले भी लोगों की मदद करते आए हैं। वह सीएम बनने के बाद आम लोगों की तरह ही रहते हैं। इसका छोटा सा उदाहरण यह है कि वह विधायक रहते हुए सीएम सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) साधारण ऑल्टो कार में सफर करते रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विधानसभा सत्र के आल्टो कार में पहुंचे थे। सुक्खू ने कहा कि आपदा के इस वक्त जब छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष (disaster relief fund) में दान दे रहे हैं. तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें। सीएम ने कहा कि जब उन्होंने अपने तीनों खाते देखने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी। सुक्खू ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने कोरोना काल में अपने में अपना वेतन कोविड रिलीफ फंड दान कर दिया था।
आपदा से हिमाचल को हुआ कई हजार करोड़ का नुकसान
गौरतलब है कि 24 जून से लेकर अब तक 92 दिनों में हिमाचल (Himachal Pradesh) को 8679.94 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।प्रदेश में अब तक 430 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जबकि अलग-अलग घटनाओं में 429 लोगों लोग घायल भी हुए। प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 165 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को झेलना पड़ा है।