-
Advertisement
Xiaomi लाया 40,000 से कम कीमत वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें खासियत
नई दिल्ली। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण के लिए मशहूर कंपनी Xiaomi ने Xiaomi Ninebot C30 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी अपने इस स्कूटर के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी दावेदारी पेश करेगी। Ninebot C30 इस सेगमेंट के सबसे सस्ते प्रॉडक्ट में से एक होगा। इस स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में मौजूद Oneplus 8 स्मार्टफोन से भी कम है। इस स्कूटर की कीमत 3599 चीनी युआन (करीब 38000 रूपए) है। अपनी कम कीमत के चलते यह स्कूटर इस सेगमेंट के अन्य प्रॉडक्ट्स को कड़ी टक्कर दे सकता है
यह भी पढ़ें: Honda WR-V फेस्लिफ्ट हुई लॉन्च, इलेक्ट्रिक सनरुफ के साथ दे रही बेहतर माइलेज; जानें

क्या है इस खास स्कूटर की खासियत, यहां जानें
Xiaomi Ninebot C30 में कंपनी ने 40 वॉट के इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया है जो कि 40 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है और एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर अधिकतम 35 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसके अगले पहिए में कंपनी ने डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक दिया है। इस स्कूटर के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। शाओमी का यह बजट स्कूटर रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। यानी आप इसे कहीं भी कैरी कर सकते हैं या चार्जिंग के लिए एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक आसानी से कैरी कर सकते हैं। शाओमी ने फिलहाल स्कूटर चीन में ही लॉन्च किया है। कंपनी अन्य मार्केट में इन्हें लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि कंपनी शायद ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर सकती है।
