-
Advertisement

यमुनोत्री पैदल मार्ग दूसरे दिन भी बंद, Gangotri Highway पर नदी में गिरा डंपर, एक की मौत
देहरादून। भूस्खलन के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा आज दूसरे दिन भी बाधित रही। जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग के भिंडियालीगाड़ क्षेत्र में आज भी भूस्खलन (Landslide) हुआ। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भूस्खलन शुरू होने के कारण धाम की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: #Nepal: लगातार बारिश से हुए भूस्खलन में एक परिवार के नौ लोगों सहित 10 की मौत
इस दौरान मार्ग बाधित होने से करीब 100 तीर्थयात्री धाम में ही फंस गए थे, जिन्हें पुलिस व एसडीआरएफ की टीम (SDRF team) ने तीन घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगा दी। विगत 11 सितंबर को जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग के भिंडियालीगाड़ क्षेत्र में अचानक भारी भूस्खलन शुरू होने के कारण मार्ग का 150 मीटर हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था। प्रशासन ने सुरक्षित आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया था, लेकिन सोमवार देर रात से एक बार फिर रुक-रुक कर भूस्खलन शुरू हो गया।