इस देश में मृत व्यक्ति से भी कर सकते हैं शादी, जानिए क्या है नियम

इस देश में मृत व्यक्ति से भी कर सकते हैं शादी, जानिए क्या है नियम

- Advertisement -

दुनिया में अलग-अलग देश हैं और सभी के अलग-अलग कानून भी हैं। कई जगह पर शादियों और तलाक को लेकर भी अलग और अनोखे कानून हैं। यूरोप के एक देश में ऐसा कानून है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। यह कानून शादी (Wedding) से जुड़ा हुआ है। इस देश में मृत व्यक्ति से भी शादी की जा सकती है, वह भी कानूनी रूप से। आपको यकीन तो नहीं होगा लेकिन ये सच है। इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं ….


यह भी पढ़ें:  पिता ने ऐसा लगाया जुगाड़, 5 सेकंड में बना दी बेटी की चोटी, देखिए Video

यूरोपीय देश फ्रांस (European country France) में एक ऐसा कानून है, जिसके तहत लोग मृत व्यक्ति से शादी कर सकते हैं। नागरिक संहिता के अनुच्छेद 171 में इसका प्रावधान दिया गया है। इस तरह की शादी को नेक्रोगेमी कहते हैं। हालांकि ऐसी शादी करने के लिए लोगों को राष्ट्रपति की अनुमति लेनी पड़ती है। यह शादी बिल्कुल आम शादियों की तरह ही होती है। इस शादी में भी सभी रस्मों और रिवाजों को निभाया जाता है, बस फर्क इतना होता है कि दुल्हे की जगह उसकी तस्वीर होती है।

प्रथम विश्व युद्ध (World War- I) के समय ऐसी महिलाएं जो बिना शादी के गर्भवती हो जाया करती थीं। बच्चे के पिता की मृत्यु शादी से पहले हो जाती थी तब बच्चों को पिता का नाम मिल सके इसलिए महिलाएं मृतकों से शादी करने लगी थीं, लेकिन यह कानून एक पुल हादसे के बाद बनाया गया। दरअसल, साल 1959 में एक पुल गिर गया था। हादसे में 423 लोगों की मौत हो गई थी। इसी में से एक व्यक्ति था, जिसकी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी तब महिला ने सरकार से उस मृत व्यक्ति से शादी करने की अनुमति मांगी थी। उस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स दी गौले थे। तब सरकार ने महिला को शादी करने की अनुमति दी और इसके बाद फ्रांस की नेशनल असेंबली ने इसे लेकर कानून बनाया।

शादी करने वाले को मृतक की संपत्ति नहीं मिलती

हालांकि मृतक से शादी करने के लिए यह साबित करना होता है कि मरने वाला व्यक्ति भी उसी इंसान से शादी करना चाहता था। इसके लिए रिश्तेदार और दोस्तों के बयान लिए जाते हैं। इस कानून को लेकर कई प्रवाधान किए गए हैं। इसमें से एक नियम यह है कि शादी करने वाले को मृतक की संपत्ति नहीं मिलेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

- Advertisement -

Tags: | offbeat news | शादी | देश | facebook | कानून | Instagram | मृत व्यक्ति | Twitter | जानिए नियम | latest news | यूरोपीय देश फ्रांस | viral news | national news | trending news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है