- Advertisement -
आपने बहुत सारी बर्थडे पार्टी (Birthday Party) देखीं होंगी, यहां तक अपने घर पर भी बर्थडे पार्टी को इंजॉय किया होगा। आपने कभी सोचा है कि जिनका कोई नहीं होता, कहने का मतलब यह है कि जिनका कोई परिवार, भाई-बहन, मां-बाप कोई नहीं होता है यहां तक कि कोई दोस्त भी नहीं होता है। तो यह लोग अपना बर्थडे कैसे मनाते होंगे। ऐसे ही एक युवक की कहानी हम बताने जा रहे हैं, जिसका परिवार में कोई नहीं। वह कुछ ऐसे दोस्तों (Friends) के साथ बर्थडे मना रहा है कि आप हैरान रह जाएंगे। आइए मिलते हैं उसके दोस्तों से।
इंसान और कुत्ते (Dog) की दोस्ती वर्षों पुरानी है। कुत्ते के बारे में कहा जाता है कि वो अपने मालिक से इतना ज्यादा प्यार करता है कि वो इतनी परवाह खुद की नहीं करता, जितनी अपने मालिक की करता है। यह प्यार ही है, जिसने कुत्ते को हम इंसानों के इतना करीब ला दिया। आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग सड़कों पर रहते हैं। उनके पास घर नहीं होता। ऐसे बेघर लोगों के आसपास कई बार डॉग्स भी देखने को मिलते हैं। वो जो खाना उन्हें लोग देते हैं वो उन बेजुबान कुत्तों के साथ शेयर करते हैं। यह कुत्ते उनके दोस्त बन जाते हैं। एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बेघर शख्स अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है।
इंस्टा पर इस वीडियो को @roteloperiodismo ने शेयर किया है। जो लड़का इस वीडियो में बैठा दिख रहा है वो बेघर है। उसका नाम चोको बताया जा रहा है। वो सीढ़ियों पर अपने दो डॉग्स के साथ बैठा है। वो दोनों डॉग्स के सिर पर टोपी पहनाता है। फिर वो अपने बैग से केक निकालता है और मोमबत्तियां जलाता है। इसके बाद वो हैप्पी बर्थडे सॉन्ग (Happy Birthday Song) गाता है और अपने दोनों दोस्तों को केक भी खिलाता है।
इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखाए कितना पाक दिल है यह शख्स। वहींए एक यूजर ने लिखा कि डॉग्स हम इंसानों के सबसे बेस्ट वाले दोस्त हैं। बाकी आपको कैसे लगा यह वीडियो कमेंट करके जरूर बताएं।
- Advertisement -