-
Advertisement
महिला के इस जुगाड़ का हर कोई फैन, जमकर हो रही तारीफ, यहां देखें वीडियो
दुनियाभर (World) में अगर जुगाड़ की बात की जाए तो भारतीय (Indian) सबसे ऊपर होंगे। आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय का बछड़ा नहीं है। गाय बिना बछड़े के दूध नहीं दे रही थी। महिला ने अपने बच्चे को बछड़ा बना कर गाय (Cow) के सामने भेज दिया और खुद गाय से दूध निकालने लगी। इस जुगाड़ को देख कर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-अजगर को हाथ से पानी पिला रहा एक शख्स, है ना डरावना…यहां देखें वीडियो
बच्चा बन गया बछड़ा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि महिला अपनी गाय का दूध निकालने के लिए एक गजब का जुगाड़ लगाती है। गाय का दूध निकालने के लिए महिला ने जो जुगाड़ लगाया है, उसकी कल्पना शायद ही कोई कर पाए। गाय का दूध निकालने के लिए महिला ने अपने बच्चे को गाय का बछड़ा बना दिया और उसे गाय के आगे बिठा दिया।
बच्चे को अपना बछड़ा समझती है गाय
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय उस बच्चे को अपना बछड़ा समझती है और उसे चाट रही है। वहीं, महिला दूध (Milk) निकालती दिख रही है। यह तो आप जानते ही होंगे कि यदि गाय के बच्चे मर जाते हैं तो वह दूध देना बंद कर देती है। इस स्थिति में कई लोग इंजेक्शन का सहारा लेते हैंए वहीं इस महिला ने बहुत ही ज्यादा अनोखा तरीका अपनाया है।
https://twitter.com/rakeshbhatialw/status/1479311832967901187
लोगों को जमकर पसंद आ रहा यह तरीका
महिला ने गाय का दूध निकालने के लिए जो जुगाड़ अपनाया, वो शायद ही आपने पहले कभी सुना या देखा होगा। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं, वहीं ज्यादातर लोग महिला के इस तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दूध निकालने के लिए इंजेक्शन लगाने से बेहतर है अपने बच्चे को ही बछड़ा बना दो। सोशल मीडिया यूजर्स को महिला द्वारा गाय का दूध निकालने का देसी नुस्खा काफी पसंद आया है।
गाय भी समझ रही अपना बछड़ा
वीडियो में गाय का बछड़ा बना बच्चा भी काफी खुश नजर आ रहा है। वीडियो को ट्विटर पर नामक यूजर ने शेयर किया है। यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है। वीडियो को काफी ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। अब तक वीडियो को 700 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

