-
Advertisement
मोदी राज में युवाओं को नौकरियां नहीं, ड्रग्स मिल रही: अलका लांबा
ऊना। भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन (Una-Hamirpur Railway Line) मंजूर होने के बड़े दावे किए थे। डबल इंजन सरकार ने मात्र एक हजार रुपए का बजट देकर लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर कह रहे हैं कि मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में 10 लाख साल की नौकरियां देगी, जबकि सता में आने से पहले नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। इसके मुताबिक आठ सालों में 16 करोड़ नौकरियां मिलनी थी, जिसमें हिमाचल (Himachal) का भी हिस्सा होता। मगर हिमाचल के युवाओं के हिस्से नौकरियां नहीं, गुजरात में अडानी के मुद्रा पोर्ट से आ रही ड्रग्स मिल रही है। अलका लांबा ने केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को आज तक का सबसे विफल खेल मंत्री करार देते हुए कहा कि उनकी कोई उपलब्धि नहीं रही है। खुद बीजेपी सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी खुले मंच से यह बात कह चुके हैं। मंत्री के इलाके के लिए खेल स्टेडियम मांगा गया था, लेकिन क्षेत्र की जनता को यह नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:सुजानपुर में मुकेश का तंज: कुछ दिन बाद सीएम गुनगनाएंगे कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन
उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार (Manmohan Government) द्वारा बनाए भू अधिग्रहण कानून-2013 के तहत चार गुणा मुआवजा देने की बजाय जयराम सरकार रेलवे लाइनों सहित अन्य प्रोजेक्टों के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आने पर सभी प्रभावितों को कानून के मुताबिक चार गुणा मुआवजा देगी। अलका लांबा ने कहा कि मोदी सरकार रेलवे की संपत्तियां पूंजीपतियों को बेच रही है। रेलवे संबंधी फैसलों की जानकारी रेलवे मंत्री को देनी मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने दी। इसमें साफ दिख रहा है कि मोदी सरकार रेलवे संपत्तियों को अपने मित्रों को बेचने पर फोकस कर रही है। उन्हें फायदा दिलवाने के लिए रेलवे संपत्तियों की लीज 35 वर्ष कर दी गई है। यूपीए सरकार (UPA Government) के समय में प्लेटफार्म टिकट 5 रुपए का होता था उसको 20 रुपए कर लोगों को लूटने का काम किया है। अगर वे राहुल से सीख नहीं सकते तो दूसरे गांधी यानि वरुण गांधी से सीखिए। वरुण गांधी ने मोदी से सवाल किया है कि कांग्रेस द्वारा आम जनता को निशुल्क दी जा रही सुविधाओं को आप रेवड़ी कह रहे हैं तो पूंजीपतियों मित्रों का जो 10 लाख करोड़ रुपए आपने माफ किया हैए वो क्या है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



