हिमाचलः सिरमौर में युवक ने लगा लिया फंदा, कुछ माह पहले हुई थी शादी

नशे का आदी बताया जा रहा है सतौन का युवक

हिमाचलः सिरमौर में युवक ने लगा लिया फंदा, कुछ माह पहले हुई थी शादी

- Advertisement -

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब ( Paonta Sahib) के तहत सतौन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या ( Suicide)कर ली। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सतौन के रहने वाले 27 वर्षीय युवक धनबीर सिंह पुत्र जालम सिंह ने अपने ही घर पर फंदा लगा लिया। कुछ समय पहले ही धनबीर सिंह की शादी हुई थी।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि युवक ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसे नीचे उतारा गया तो उसकी सांसें चल रही थी। परिजन उसे पांवटा अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कर लिए शव गृह में रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal News Today | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | शादी | Himachal local news | हिमाचल | himachal news abhi abhi | himachal abhi abhi | सिरमौर | hp abhi abhi news | Himachal News | युवक ने लगा लिया फंदा | latest news himachal | Himachal Pradesh News in Hindi | Himachal Latest News | himachal pradesh news | Latest Himachal News | himachal news in hindi | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | latest hp news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है