-
Advertisement
Youth Congress/clash/Dharmshala
Last Updated on December 14, 2021 by Vishal Rana
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा परिसर तपोवन से करीब एक किलोमीटर दूर जोरावर स्टेडियम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। जानकारी के अनुसार मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने इन्हें रोक दिया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें कई पुलिस कर्मियों व युकां कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। एक महिला पुलिस कर्मी भी घायल हुई है।