-
Advertisement

#Agricultural_Law पर बवाल जारी : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने India Gate के पास ट्रैक्टर में लगाई आग
नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों (#FarmBills) पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं वहीं, दूसरी तरफ इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का आह्वान किया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (Youth Congress workers) ने दिल्ली में इंडिया गेट के पास कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रैक्टर में भी आग लगा दी। पंजाब के पांच निवासियों को प्रदर्शन और इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Punjab Youth Congress workers stage a protest against the farm laws near India Gate in Delhi. A tractor was also set ablaze.#CGNews pic.twitter.com/2qwENOEll4
— ConnectGujarat (@ConnectGujarat) September 28, 2020
नई दिल्ली डीसीपी ने कहा, ‘करीब 15- 20 लोग यहां इकट्ठा हुए और ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया गया है।’
TMC protest rally against #FarmBill in Bhangar, South 24 Pargana district pic.twitter.com/vUaXfb0Ef0
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) September 26, 2020
कर्नाटक में किसान संगठन ने हुबली में दुकानदारों को फूल किए और उनसे आज के राज्यव्यापी बंद का समर्थन करने का अनुरोध किया। कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, एपीएमसी और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ किसानों के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।