-
Advertisement
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
सोलन। सोलन के पास एनएच-5 पर गलियाना पानी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। सोलन से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को एमएमयू अस्पताल भेजा।
मृतक की पहचान विशाल निवासी 171, ए फेस 9 एसएएस नगर मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। मृतक विशाल किसी प्रयोगशाला में काम करता था और सोलन से सैंपल इकट्ठा करने आता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े:बनीखेत में सेना के ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम
