-
Advertisement
Yuva Morcha | BJP | Lok Sabha Elections |
Last Updated on November 14, 2023 by sintu kumar
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्रास रूट लेवल पर अपनी तैयारी को जोर.शोर से शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत 17 नवंबर को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित बीजेपी कार्यालय दीपकमल में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी बैठक के लिए मंगलवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज की अगुवाई में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जहां एक तरफ प्रदेश कार्य समिति को लेकर एजेंडा तय किया गया वहीं प्रदेश कार्य समिति के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गई।