-
Advertisement
हिमाचल: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति के बैग में मिली तेंदुए की खाल; ऐसे किया गिरफ्तार
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल (Leopard Skin) के साथ पकड़ा है। यह सफलता एसआईयू टीम को बेचड़ का बाग में ठाकुर भोजनालय के पास मिली हैं। बताया जा रहा है कि डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में एक गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम (SIU Team) ने मौके पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति हाथ में थैला लिए खड़ा था, तलाशी लेने पर उसके बैग से तेंदुए की खाल बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। डीएसपी शक्ति सिंह के अनुसार आरोपी द्वारा तेंदुए की खाल को लेकर कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं किया। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में पकड़ी चरस की खेप, जंगल के रास्ते की जा रही थी तस्करी
वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 में तेंदुए को शैडयूल-1 का प्राणी रखा गया है, लिहाजा इसकी खाल लाइसेंस या परमिट के बगैर कब्जे में नहीं रखी जा सकती। डीएसपी (DSP) ने कहा कि श्री रेणुका जी थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। रिमांड में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आरोपी द्वारा खाल को कहां से लाया गया व इसे कहां बेचा जाना था। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के संगेलधार का रहने वाला है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो लिफ्ट लेकर भागने की फिराक में था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

