-
Advertisement
Viral Video: पोहा खाने से पहले एक बार इस वीडियो को जरूर देखें ……
Viral Video: हम सभी अपने घरों में पोहा बना कर खाते हैं। पोहा बनाने के लिए कुछ लोग खुला और कुछ पैकेट में बंद पोहा खरीदते हैं, जो बड़ी दुकानों से लेकर कस्बों की छोटी दुकानों में मिल जाता है। क्या आपने कभी पोहा को पैक होते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आपका पोहा खाने का मूड बदल जाए। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ युवक पैकेट में पोहा पैक कर रहे हैं। हालांकि, वह जिस तरह से पोहा पैक करते दिख रहे हैं। उसने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर कैप्शन लिखा है- पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा।
पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा 🥲🥲 pic.twitter.com/x3KLBGZZkJ
— Byomkesh (@byomkesbakshy) February 18, 2026
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि दो से तीन युवक पोहे के ढेर के पास बैठे हुए हैं। वहीं पास में ही एक वजन तौलने वाली मशीन भी रखी हुई है। आप देख पाएंगे कि एक युवक पैकेट में पोहा भरता है। वहीं दूसरा युवक पहले इस पोहे का वजन करता है। अगर पैकेट में वजन से ज्यादा पोहा है तो वह उसमें से कुछ पोहा निकाल लेता है। वहीं अगर पोहे में वजन कम है तो वह उसमें कुछ पोहा डाल देता है। इसके बाद परफेक्ट वजन आते ही पोहे के पैकेट को सील होने के लिए आगे बढ़ा देता है। इस तरह पैकेट पैक होता जाता है। देखें वीडियो-
सफाई को लेकर बहस छिड़ी
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच इसके सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि इतने गंदे तरीके से पोहा पैक हो रहा है। जिसे देखकर पोहा खाने का मन नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो ने ऑनलाइन गुस्सा भड़का दिया है। आप देख पाएंगे कि पोहे को गंदे हालात में पैक किया जा रहा है।
पंकज शर्मा
