हिमाचलः पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत दूसरा अस्पताल में

नेशनल हाईवे 707 पर बड़वाह के पास हुआ हादसा

हिमाचलः पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत दूसरा अस्पताल में

- Advertisement -

पहाड़ी राज्य हिमाचल में हादसों का कारम जारी है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसा पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर बड़वाह के पास हुआ है। यहां पर सरिए से भरा टिप्पर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


यह भी पढ़ें-ऊना पहुंचा ओमिक्रोन, विदेश से आए दो लोग पॉजिटिव, आज छह लोगों की मौत, अढ़ाई हजार पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि शिलाई के टिब्बी निवासी पिंकू पुत्र सुन्दर सिंह व कमरऊ निवासी रघुबीर पुत्र मदन टिप्पर( एचपी 85-4635) में सरिया लेकर पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रहे थे। देर रात को पांवटा साहिब शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वास के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। टिप्पर की गिरने आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक रघुवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा चालक पिंकू का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया बड़वास के पास टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal local news | himachal abhi abhi | himachal news abhi abhi | Himachal Breaking News | पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग | latest hp news | खाई में गिरा टिप्पर | दूसरा अस्पताल | हिमाचल | एक की मौत | Himachal Pradesh News in Hindi | latest himachal news in hindi | Himachal headlines in Hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है