-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 55 रह गए एक्टिव केस, आज 10 लोग पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को हिमाचल में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं आज 12 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 55 पर पहुंच गया है। वहीं आज दिन तक कोरोना के दो लाख 84 हजार 849 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 80 हजार 658 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 4115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 1571 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 57 रह गई एक्टिव केस की संख्या, यहां जाने आज की स्थिति

आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल मंे आज चंबा जिला में दो, कांगड़ा में दो, मंडी में दो, शिमला में दो, सोलन में एक और हमीरपुर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 5, हमीरपुर से 4, सोलन से 2 और शिमला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीेक हुआ हैं
किस जिला में कितने एक्टिव केस
हिमाचल के दो जिला बिलासपुर और कुल्लू जिला कोरोना फ्री (Corona Free) हो गए है। इसके अलावा कांगड़ा जिला में 18 एक्टिव केस हैं। जबकि शिमला में 9, मंडी में 7, ऊना में 5, सोलन में 4, किन्नौर में 4, सिरमौर में 3, चंबा में 3, हमीरपुर में एक और लाहुल स्पीति जिला में भी एक कोरोना का एक्टिव केस (Active Case) बाकी रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

