-
Advertisement
ऊना में सड़क हादसा: पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी पलटी, एक श्रद्धालु की मौ#त, 25 अस्पताल में
Himachal Accident: ऊना जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां क्षेत्र के निकट हरिनगर में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। ये सभी श्रद्धालु पीरनिगाह के बाद शाहतलाई जा रहे थे। इस हादसे में पंजाब श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की टांग टूट गई। बस हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए।
थानाकलां और ऊना अस्पताल में घायल
हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार बस में सवार पंजाब के जालंधर के श्रद्धालु पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद शाहतलाई जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर जायजा लिया है। घायलों को थानाकलां और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सुनैना जसवाल

