-
Advertisement
हिमाचल CM के खिलाफ Opposition ने स्पीकर को सौंपा Privilege Motion का नोटिस,झूठ बोलने का आरोप
Privilege Motion Notice Against Himachal CM : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पार्ट-2 की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी माहौल गरमा गया। विपक्ष ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ प्रिविलेज मोशन का नोटिस विधानसभा स्पीकर को सौंपा है। इससे पहले सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वे इस संबंध में स्पीकर को प्रिविलेज मोशन सौंपने जा रहे हैं।
सीएम के झूठे बयानों की एक सूची तैयार
जयराम ठाकुर का आरोप है कि सीएम बार-बार झूठ बोलकर सदन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ऐसे बयान देते हैं जैसे वे किसी जनसभा को संबोधित कर रहे हों, जो सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। सीएम को झूठ बोलते हुए साढ़े तीन साल होने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने यह भी बताया कि सीएम के झूठे बयानों की एक सूची तैयार की गई है, जिसे स्पीकर को सौंपा जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सदन के भीतर तीखी बहस होने के आसार हैं, जिससे बजट सत्र के दौरान सियासी तापमान बढ़ सकता है।
-पंकज शर्मा

