-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में कोरोना से महिला की मौत, जाने आज की स्थिति
शिमला। हिमाचल में करीब दो माह बाद कोरोना महामारी से एक महिला की मौत हुई है। यह महिला हमीरपुर जिला की रहने वाली थी और 98 साल की थी। वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं आज 4 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस एक बार फिर बढ़कर 56 पहुंच गए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 84 हजार 884 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इन सब में दो लाख 80 हजार 693 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4116 पहुंच गया है। जबकि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1967 लोगों के सैंपल (Sample) कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में 46 रह गए एक्टिव केस, यहां आज की जाने कोरोना स्थिति

आज किस जिला में कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा मंडी, ऊना और सोलन में एक एक कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का मामला सामने आया है। वहीं आज ठीक होने वालों में चंबा, कांगड़ा, मंडी और सोलन से एक एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 52 एक्टिव केस मौजूद, यहां जाने आज की स्थिति
किस जिला में कितने एक्टिव केस
हिमाचल का बिलासपुर जिला कोरोना मुक्त हो गया है। वहीं कांगड़ा में 19, शिमला में 9, चंबा में 6, मंडी में 5, ऊना में 4, सोलन में 3, सिरमौर में 3, हमीरपुर में 3, किन्नौर में 2, कुल्लू में एक और लाहुल स्पीति जिला में भी एक एक्टिव केस (Active Case) बाकी रह गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

