-
Advertisement
हिमाचल में खेलते खेलते 10 वर्षीय बच्चे के शरीर के आर पार हो गया लोहे का सरिया
Last Updated on August 9, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के एक गांव में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय के बच्चे के शरीर में लोहे का सरिया आर-पार हो गया। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पीजीआई (PGI)रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय पेश आया जब बच्चा खेल रहा था। यह सरिया बच्चे के गुप्तांग के पास उसके शरीर में घुसा और शरीर के पिछले हिस्से से बाहर निकल गया। हालांकि लोगों मदद से फौरन बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां काफी हद तक उसके शरीर में घुसे सरिये को काट कर बाहर निकाल दिया गया हैए लेकिन बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई हैए जिसके चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शिमला में पुलिस लॉकअप से चोर हुआ फुर्र, थाने में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल गगरेट (Gagret) का 10 वर्षीय बालक सोमवार दोपहर बाद अपने ही घर में लोहे के सरिये (Iron rod) के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते बच्चा सरिये के ऊपर गिर पड़ा और यह सरिया उसके गुप्तांग के समीप शरीर में जा घुसा और देखते ही देखते शरीर के दूसरे हिस्से से बाहर भी हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग फौरन घटनास्थल की ओर भागे। उन्होंने तुरंत घायल बालक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत से बच्चे के शरीर में घुसे सरिए का कुछ भाग काट भी दिया है। हालांकि अभी भी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हैए परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।