-
Advertisement
हिमाचल: तेज रफ्तार कार सवार ने सड़क किनारे खड़े 10 वर्षीय बच्चे को रौंदा
Last Updated on February 27, 2022 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक तेज रफ्तार कार (Car) सवार ने सड़क किनारे खड़े 10 वर्षीय बालक को बुरी तरह से रौंद (Crushed) दिया। घटना के बाद सवार कार लेकर मौके से फरार हो गया। मामला उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव से सामने आया है। बच्चे को उसके पिता ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार सवार के साथ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:हिमाचल: बाइक सवार के सामने अचानक आ गया कुत्ता, उसे बचाते दे दी अपनी जान
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने सड़क किनारे खड़े एक दस वर्षीय बालक को रौंद दिया। बच्चे का पिता उसे तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने दस वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा सड़क क्रॉस कर सड़क किनारे खड़ा थाए जबकि रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़े थे। इसी बीच गगरेट की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को रौंदते हुए तेज रप्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page