-
Advertisement
#Himachal में आज अब तक #Corona 107 मामले और 441 ठीक- पांच की गई जान
Last Updated on December 29, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 107 मामले सामने आए हैं। वहीं, 441 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज पांच लोगों की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) व शिमला में दो और सिरमौर में एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में पूर्व सीएम शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) की पत्नी संतोष शैलजा का निधन हुआ है। वह 83 वर्ष की थीं। वह कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थीं। उन्होंने आज सुबह करीब सवा चार बजे अंतिम सांस ली। आज उनका पालमपुर के आईमा स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ने चिता को मुखग्नि दी। इस अवसर पर शांता कुमार भी मौजूद थे। पूर्व सीएम शांता कुमार भी संक्रमित होने के चलते टांडा में उपचाराधीन हैं। वहीं हरनोटा जवाली कांगड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति ने भी आज दम तोड़ा है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 54,787 पहुंच गया है। अभी 3,342 एक्टिव केस (Active Case) हैं। 50,485 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 914 की जान गई है।
यह भी पढ़ें: #Corona की नई स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर होगी वैक्सीन, संक्रमण के मामलों में आई कमी
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 38, मंडी में 25, शिमला (Shimla) में 24, सिरमौर में सात, बिलासपुर में 6, चंबा में 4 व कुल्लू में तीन मामले आए हैं। शिमला के 181, मंडी के 110, सिरमौर के 33, बिलासपुर के 31, सोलन (Solan) के 29, ऊना (Una) के 24, चंबा व हमीरपुर के 13-13 और किन्नौर के सात लोग रिकवर हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 3,448 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनमें से 1,206 नेगेटिव पाए गए हैं। 2,199 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 43 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।