-
Advertisement
#Himachal में अब तक #Corona के 11 मामले, 73 ठीक- 453 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 11 मामले सामने आए हैं। वहीं, 73 ठीक हुए हैं। आज एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हमीरपुर में एक ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,173 पहुंच गया है। अभी 453 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 55745 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 959 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 41 नए केस और 81 ठीक- सैंपल जांच का आंकड़ा 9 लाख पार
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
हमीरपुर में चार, कांगड़ा (Kangra), कुल्लू व शिमला में दो-दो और मंडी में एक मामला आया है। कांगड़ा के 21, सोलन के 16, हमीरपुर के सात, मंडी व सिरमौर के 6-6, ऊना के पांच, चंबा (Chamba), लाहुल स्पीति व शिमला के तीन-तीन व बिलासपुर का एक कोरोना संक्रमित रिकवर हुआ है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1,595 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,077 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 509 ही पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। आज के सैंपल में से 9 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

