-
Advertisement

हिमाचल में आज कोरोना से 12 की मौत, चार हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से आज 12 लोगों की मौत हो गई। इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों को आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया। कांगड़ा (Kangra) व मंडी जिला के 5-5 लोगों की जान गई है। मृतकों में 4 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल है। कांगड़ा के 72, 76, 76 व 54 साल, मंडी (Mandi) के 48, 85 व 50 साल, ऊना के 71 साल और कांगड़ा की 68 साल, मंडी की 55 व 35 साल तथा शिमला (Shimla) की 91 साल की महिला ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 7030 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 1432 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 353 नए मामले आए हैं। आज 1645 लोगों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 9202 रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, एक क्लिक पर जाने
आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में कोरोना की स्थिति को ओर नजर दौड़ाएं तो कुल संक्रमितों 274680 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना को मात देकर 261459 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस 9202 रह गई हैं। जिला स्तर पर बात करें तो बिलासपुर में 62, चंबा में 404, हमीरपुर में 1025, कांगड़ा में 1765, किन्नौर में 177, कुल्लू में 326, लाहुल-स्पीति में 24, मंडी में 1079, शिमला में 1344, सिरमौर में 703, सोलन में 941, ऊना में 794 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…