-
Advertisement
Himachal Congress का नया संगठन 15 दिन के भीतर, President बदलने का आदेश नहीं-2027 में मारेंगे रिपीट
Himachal Congress : शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Himachal Congress in-charge Rajni Patil) ने कहा है कि 15 दिन के भीतर पार्टी का प्रदेश में नया संगठन बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी वर्गों को तरजीह दी जाएगीए ताकि मजबूत संगठन खड़ा किया जा सके। शिमला में पार्टी नेताओं से दो दिन की बातचीत के बाद रजनी पाटिल पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा- अध्यक्ष नहीं पहले कार्यकारिणी का गठन होगा….. @rajanipatil_in @priyankagandhi @ChetanAICC @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh @kcvenugopalmp @CMOFFICEHP @DrRajeshHPCC @rsbalihp pic.twitter.com/2FlUjeoYjM
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 1, 2025
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी मौजूद थीं। पाटिल ने ये भी कहा है कि उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बदलने को कोई आदेश हाईकमान से नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक पद का सिद्धांत लागू होगा। राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने ये भी जोर देकर कहा कि 2027 में हम हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करेंगे। सरकार में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति पर रजनी पाटिल ने कहा कि सभी लोगों को सरकार में एडजस्ट करना मुश्किल होता है लेकिन फिर भी लोगों को पदों पर नियुक्ति दी गई है। वहीं रजनी पाटिल ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दशा के लिए पूर्व की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।आपदा में सीएम सुक्खू बार बार केंद्र से भीख मांगते रहे लेकिन केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली। मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का प्रयोग कर सरकारों को तोड़ने का कार्य कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। हिमाचल में सरकार अच्छा काम कर रही है और किसी भी तरह की लड़ाई नहीं है।2027 में एक बार कांग्रेस एक भाजपा के मिथ को तोड़ते हुए कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी
-पंकज शर्मा

