-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, जानने को पढ़ें
शिमला। हिमाचल में मंगलवार को 130 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित की आज मौत हुई है। आज 169 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तक दो लाख 25 हजार 165 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 20 हजार 297 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3768 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1083 कोरोना संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में पांच की गई जान, 145 लोग कोरोना पॉजिटिव; जाने डिटेल

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज फिर सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला से सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके साथ ही ऊना में 18, हमीरपुर में 15, शिमला में 14, मंडी में 9, बिलासपुर में 9, कुल्लू में 6, सोलन में 3, किन्नौर में 2 और सिरमौर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 68, हमीरपुर से 31, बिलासपुर से 24, मंडी से 14, ऊना से 11, शिमला से 11, कुल्लू से 4, सोलन से 4, सिरमौर से एक और किन्नौर से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल में 128 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 8869 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 128 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 8716 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि 25 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
जिला शिमला में दूसरी डोज का 75 फीसदी लक्ष्य पूरा
राजधानी शिमला जिला जिला में कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) की दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य 5 लाख 92 हजार 212 लोगों में से 4 लाख 47 हजार 159 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। ये टीकाकरण 75 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने आज कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की प्रगति के संबंध में बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेष बचे लोगों को 30 नवंबर से पहले टीकाकरण लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



