-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 14 लोग पॉजिटिव, रैंडम सैंपलिंग के दिए निर्देश
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को प्रदेश में 14 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। वहीं आज 11 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर अब 77 पहुंच गई है। प्रदेश में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 84 हजार 769 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 80 हजार 558 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक 4115 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग ने 1669 लोगों के सैंपल जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: सीएम जयराम कल लौटेंगे हिमाचल, परसों फिर जाएंगे दिल्ली; जाने क्या हैं कारण…

आज किस जिला में कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा शिमला और चंबा में दो दो और हमीरपुर में एक, किन्नौर में एक, कुल्लू में एक और लाहुल स्पीति जिला में भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। वहीं आज ठीक होने वालों में सोलन से तीन, कांगड़ा से तीन, चंबा से दो, हमीरपुर से दो और ऊना जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की मिली सैद्धांतिक मंजूरी….
कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने को तैयारियां शुरू
हिमाचल में कोरोना की संभावित चौथी लहर को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को प्रदेश सरकार ने रैंडम सैंपलिंग (Random Sampling) के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों और स्वास्थ्य विभाग को रैंडम सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह सैंपलिंग गांवों और भीड़भाड़ वाले इलकों में की जाएगी। सरकार ने जिला उपायुक्तों को प्रतिदिन 500 सैंपल लेने को कहा है। जबकि गांवों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को टीमें भेजने को कहा गया है। वहीं प्रदेश सरकार ने चारों मेक शिफ्ट अस्पतालों कांगड़ाए नेरचौक शिमला और नालागढ़ को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

