-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में लंबी दूरी की बसों के किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
Himachal Bus Fare : तंगहाली से गुजर रहे हिमाचल में अब लंबी दूरी की बसों के किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। एचआरटीसी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले मैदानी इलाकों में पहले प्रति किमी 1.40 पैसे किराया प्रति सवारी देना पड़ता था अब ये बढकर 1.60 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है। इसी तरह पहाड़ी इलाकों में पहले किराया प्रति किमी 2.19 अब ये बढकर 2.50 प्रति सवारी कर दिया गया है। इससे पहले न्यूनतम किराये में वृद्धि की गई थी।

कितना बढ़ा किराया यहां पढ़े
अधिसूचना के मुताबिक पहले मैदानी इलाकों में पहले प्रति किमी 1.40 पैसे किराया प्रति सवारी देना पड़ता था अब ये बढ़ा कर 1.60 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है। इसी तरह पहाड़ी इलाकों में पहले किराया प्रति किमी 2.19 पैसे था, अब ये बढकर 2.50 पैसे प्रति सवारी कर दिया गया है। उसी तरह से डीलक्स बसों में पहले जहां 195 से बढ़ाकर 310 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया है। उसी तरह एसी सुपर डीलक्स बसों में 390 से 520पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया है।
