-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में 170 मामले और 219 हुए ठीक- दो की गई जान
Last Updated on October 13, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज (Corona) कोरेना के 170 मामले सामने आए हैं। वहीं, 219 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज दो की मृत्यु रिकॉर्ड की गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 17578 पहुंच गया है। अभी 2637 एक्टिव केस हैं। अब तक 14674 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 247 पहुंच गया है। कोरोना रिकवरी का आंकड़ा 83 फीसदी से अधिक हो गया है।
प्रदेश में आज 2149 सैंपल में से 1891 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 2149 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से अब तक 1891 नेगेटिव रहे हैं। 114 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 144 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 26 हजार 654 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 08 हजार 962 नेगेटिव रहे हैं। 114 की रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम ठाकुर #Corona positive, सरकारी आवास में आइसोलेट
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
शिमला में 36, कुल्लू में 24, कांगड़ा में 18, मंडी में 17, सिरमौर में 15, सोलन में 12, बिलासपुर, चंबा व लाहुल स्पीति में 10-10, हमीरपुर व ऊना में सात-सात व किन्नौर में चार मामले सामने आए हैं। कांगड़ा के 73, शिमला के 33, सोलन के 26, चंबा व ऊना के 23-23, बिलासपुर में 18, सिरमौर में 15 व किन्नौर में दो ठीक हुए हैं।
ऊना के 61 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज टांडा में तोड़ा दम
ऊना के एक 61 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में मृत्यु हुई है। कोरोना पॉजिटिव को ऊना से डीसीएचसी धर्मशाला रेफर किया गया था। बुखार व सांस लेने में दिक्कत थी। धर्मशाला में तबीयत बिगड़ने पर मरीज को सात अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। आज सुबह 9 बजे व्यक्ति ने अंमित सांस ली। व्यक्ति का कोरोना सैंपल ऊना में जांच गया है। सोलन जिला में 70 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति पावर हाउस रोड का रहने वाला था।
ऊना में यह मामले आए सामने
जिला ऊना में कोरोना पॉजिटीव के 07 मामले आए हैं। रविवार के 4 पेंडिंग सैंपल में से एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंजावर का 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 57 सैंपल में से 05 सैंपल पॉजिटिव और 52 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। पांचों पॉजिटिव मामले उपमंडल गगरेट के हैं, जिसमें चलेट गांव से 41 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बालिका पॉजिटिव पाए गए हैं। गोंदपुर बनेहड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति और कलोह की 54 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में आज 57 सैंपल लिए गए, जिसमें से एक पॉजिटिव मामला पाया गया है। अंब उपमंडल के ज्वाल का 62 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group