-
Advertisement
Corona Update: आज 35 बच्चों समेत 174 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को 176 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। दोनों मृतकों का संबंध कांगड़ा जिले है। गंभीर बात यह है कि इस दौरान 35 बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना की स्थिति चिंताजनक है। यहां कुल 21 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि कांगड़ा से 10 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हमीरपुर में तीन और कुल्लू में एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: कोरोना से एक छात्र सहित चार की मौत, कुल 202 नए मामले सामने आए
वहीं, कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने नियमों का पालन करवाने में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल परिसरों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रवेश दिया जाए। उन्होंने बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण वाले बच्चों से स्कूलों नहीं आने की अपील की है।
किस जिले कितने मामले आए सामने
हिमाचल में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3717 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 2 लाख 22 हजार 312 मामले आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 17 हजार 95 ठीक हो चुके हैं। कुल कोरोना सक्रिय मामले 1,483 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 12, चंबा 2, हमीरपुर 21, कांगड़ा 87, कुल्लू 6, मंडी 21, शिमला 10 और ऊना में 15 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 141 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9,530 लोगों के सैंपल लिए गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

