-
Advertisement
Corona Positive: आज 4 की गई जान, 174 लोग कोरोना पॉजिटिव, यहां जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। आज 4 स्कूली छात्रों और 6 अध्यापकों सहित 174 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। इसमें तीन लोग कांगड़ा जिला से संबंधित थे। जबकि एक मंडी जिला में 84 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई है। कांगड़ा में 69 और 65 वर्षीय दो महिलाआंे सहित 75 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई है। हिमाचल में आज 95 कोरोना पॉजिटिव लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में आज तक 2 लाख 20 हजार 792 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए जा चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 15 हजार 769 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3694 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। जबकि प्रदेश में मौजूदा समय में 1312 कोरोना संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं। बता दें कि आज मंडी जिला के एक स्कूल के 4 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 6 शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस स्कूल में बीते रोज भी 7 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) पॉजिटिव आई थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: इस स्कूल के 4 और छात्र, 6 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, अब तक 11 छात्र चपेट में आए

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में कोरोना विस्फोट हुआ है। कांगड़ा में 62 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा मंडी में 35, ऊना में 20, हमीरपुर में 20, शिमला में 14, बिलासपुर में 11, सोलन में 5, किन्नौर में 3, कुल्लू में 3 और लाहुल स्पीति में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 30, बिलासपुर में 16, कांगड़ा से 15, सोलन से 10, हमीरपुर से 9, ऊना से 7, कुल्लू से 5 और शिमला से 3 कोरोना संक्रमित ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
आज के सैंपल से 167 पॉजिटिव
हिमाचल में आज 7718 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए गए है। जिसमें से 167 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 7540 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 11 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

