-
Advertisement
हिमाचल में आज 1773 लोग संक्रमित, 6 माह के बच्चे की मौत; 8115 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज लोहड़ी (Lohri) के दिन प्रदेश में 1773 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा आज कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। आज सिरमौर जिला में एक 6 माह के बच्चे की कोरोना से मौत हुई है। हिमाचल में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 8115 पहुंच गई है। हिमाचल में आज 534 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अगर आज दिन तक की बात करें तो प्रदेश में दो लाख 38 हजार 355 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें से दो लाख 26 हजार 334 कोरोना पॉजिटव पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3871 की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने आज 12 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:पीएम मोदी ने कोरोना स्थिति पर जताई चिंता, सीएम जयराम ने दे दिए ये निर्देश

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 354 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से सोलन में 262, हमीरपुर में 250, ऊना में 225, सिरमौर में 191, मंडी में 171, शिमला में 123, बिलासपुर में 65, चंबा में 47, कुल्लू में 65, किन्नौर में 13 और लाहुल स्पीति जिला में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

