-
Advertisement
Amb: कमरे में अकेले युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानने के लिए पढ़ें
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल अंब (Amb) में एक एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला अंब कस्बे से सटे गांव आठवां में पेश आया है। मृतक युवक की पहचान जानू पुत्र हुकम चंद निवासी आठवां युवक ने अपने घर के कमरे की छत में पंखे के लिए रखी गई कुंडी के साथ फंदा लगाया है। युवक ने ऐसा क्यों किया अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: अब Certificate बनाने के लिए तहसील जाने की जरूरत नहीं, यहां पर बनेगा काम
मिली जानकारी के अनुसार युवक अंब के एक सैलून में काम सीखने के बाद गांव में अपना काम कर रहा था। दोपहर बाद वह अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे की छत में पंखे के लिए लगाई गई कुंडी से फंदा लगा लिया। काफी समय तक कमरे के बाहर ना निकलने पर उसकी मां कमरे में गई। कमरे में बेटे को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। महिला की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस (Police) ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

