-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन-16-09-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
स्वयं सहायता समूह करेंगे बुक कैफे का संचालन : सुरेश भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बुक कैफे का संचालन स्वयं सहायता समूह करेंगे। इससे ना केवल स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलेगा, बल्कि शहरवासियों को पढ़ने-लिखने के लिए उचित स्थान भी मिलेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता के हत्यारों की हुई पहचान, जल्द होंगे सलाखों के पीछे: कुंडू
हरोली के दुलैहड़ में हुए गोलीकांड से कांग्रेस कार्यकर्ता रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की हत्या मामले की जांच के लिए शुक्रवार को खुद पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ऊना पहुंचे।
ठाकुर कौल सिंह ने बताया- कांग्रेस को किस बात का है मलाल, सरकार का भी जताया आभार
कौल सिंह ठाकुर ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा सिरमौर में दिए भाषणों में उन्हें सिरमौर का मामा होने की बात पर भी तंज कसा है।
इसी माह से डिपुओं में आंखें स्कैन कर मिलेगा राशन : राजेंद्र गर्ग
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि हिमाचल के डिपुओं में इसी माह से आई स्कैनिंग माध्यम से राशन दिया जाएगा।
हिमाचल के ऊना जिला में भरे जाएंगे डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के 91 पद
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 19 सितंबर को सुबह 11 बजे ईकोलोज़िक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
रोते हुए बोले रामलाल ठाकुर- उपाध्यक्ष पद छोड़ दूंगा, हर तीसरा आदमी सीएम पद की दौड़ में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में हर तीसरा नेता सीएम पद की दौड़ में है।
डॉ राजेश बोले: लोगों की सेवा ही मेरा मकसद, डॉक्टर के साथ राजनीतिक माध्यम से जारी रहेगा कार्य
डॉ राजेश ने कहा कि लंबे समय से एक डॉक्टर के रूप में मैं लोगों की सेवा करता आया हूं। अब डॉक्टर के साथ साथ राजनीतिक माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को हल करूंगा।
हिमाचल के मंडी जिला ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में तोड़े रिकार्ड
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उम्र सीमा को घटाया, आय सीमा को समाप्त किया जिससे प्रदेश में लाखों लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
स्मृति ईरानी के दौरे का कांग्रेस करेगी विरोध, लौटाए जाएंगे गैस सिलेंडर
कांग्रेस ने इस दौरान खाली सिलेंडर को फूल मालाएं पहनाकर धूप-अगरबती से पूजा कि और कहा कि उज्जवला स्कीम के नाम पर मुफ्त सिलेंडर क़ी बात करने वाली बीजेपी क़ी सरकार में आज कीमतें आसमान में हैं।
