-
Advertisement
HPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक की संबद्धता के लिए कल तक करें ऑनलाइन आवेदन
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की संबद्धता (Affiliation), नवीनीकरण (Renewal), कक्षा स्तरोन्नयन (Up-gradation) तथा नई संबद्धता (Fresh Affiliation) प्राप्त करने के इच्छुक निजी शिक्षण संस्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य
उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों ने अभी तक संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 अक्टूबर, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, निर्धारित संबद्धता शुल्क का भुगतान भी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें
डॉ. शर्मा ने बताया कि संबद्धता प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पूरा करना आवश्यक है। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम एवं विनियम तथा प्रॉस्पेक्टस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों को सलाह दी कि वे आवेदन करने से पूर्व सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने सभी संबंधित निजी शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि संबद्धता संबंधी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।
राहुल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
