-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 25-08-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
आनी पहुंचे सीएम सुक्खूः सब्जी ढोने वाली छोटी गाड़ियां वाया जलोड़ी चलाने के निर्देश
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला… Continue reading आनी पहुंचे सीएम सुक्खूः सब्जी ढोने वाली छोटी गाड़ियां वाया जलोड़ी चलाने के निर्देश
हिमाचल के हाल-गाड़ियों में ही सड़ गई सब्जियां, चालकों ने ब्यास नदी में फेंकी
मंडी। चार दिन बाद भी चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे ना खुलने से बाहरी राज्यों में फल सब्जियों की सप्लाई लेकर जा रहे वाहन चालकों का सामान गाड़ियों में सड़ना शुरू हो गया है। जिस कारण वाहन चालकों ने फल सब्जियों को ब्यास नदी में फेंकना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर जिला… Continue reading हिमाचल के हाल-गाड़ियों में ही सड़ गई सब्जियां, चालकों ने ब्यास नदी में फेंकी
शिमला में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया गलत काम
शिमला के एक कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रोफेसर ने सरकारी विभाग में कार्यरत एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि अधिकारी ने शादी का वादा करके उसके साथ… Continue reading शिमला में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया गलत काम
कैंची मोड़ पर फंसे ड्राइवरों ने की नारेबाजी , एनएचएआई के खिलाफ निकाला गुब्बार
मंडी। पंडोह डैम और कैंची मोड़ के पास बीते चार दिनों से फंसे सैंकड़ो ड्राइवरों का आज गुस्सा फूट गया। इन ड्राइवरों ने बीच सड़क पर इकट्ठा होकर एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल यह सभी ड्राइवर अपने मालवाहक वाहनों के साथ बीते चार दिनों से यहां… Continue reading कैंची मोड़ पर फंसे ड्राइवरों ने की नारेबाजी , एनएचएआई के खिलाफ निकाला गुब्बार
स्क्रब टायफस से 3 लोगों की मौत, प्रदेश में पीलिया व आई फ्लू के मामले भी बढ़े
हिमाचल में आसमानी आफ़त के साथ अब प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामलों में लगातर वृद्धि हो रही है। प्रदेश के सबसे अस्पताल आईजीएमसी शिमला में 590 लोगों के स्क्रब टायफस के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 130 लोग पॉजिटिव पाए गए और तीन लोगों की बीमारी के कारण अब तक मौत भी हो चुकी… Continue reading स्क्रब टायफस से 3 लोगों की मौत, प्रदेश में पीलिया व आई फ्लू के मामले भी बढ़े
ऊना में बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे ऑटो रिक्शा पर आरटीओ ने कसा शिकंजा
ऊना जिला में बिना पंजीकरण दौड़ाए जा रहे ऑटो रिक्शा पर परिवहन विभाग पूरी तरह से सख्त हो गया है। आरटीओ ऊना के नेतृत्व में विभाग द्वारा ऐसे ऑटो रिक्शा के न केवल चालान किए जा रहे हैं बल्कि उन्हें इंपाउंड भी किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल का कहना है कि… Continue reading ऊना में बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे ऑटो रिक्शा पर आरटीओ ने कसा शिकंजा
सरकारी नियमों के उल्लंघन पर होगा एक्शन, पंजीकरण प्रमाणपत्र करेंगे निलंबितः बोले नेगी
शिमला। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के कल्याण के लिए हाल ही में लिए गए निर्णयों को सख्ती से लागू करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। किसी को भी नियमों की अवेहलना की अनुमति नहीं दी जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि हिमाचल… Continue reading सरकारी नियमों के उल्लंघन पर होगा एक्शन, पंजीकरण प्रमाणपत्र करेंगे निलंबितः बोले नेगी
पंडोह डैम के पास फीट नीचे तक धंसा फोरलेन, सैंकड़ों वाहन भी फंसे
मंडी जिला के पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ से शुरू होने वाला फोरलेन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। कैंची मोड़ के पास टूटे हुए फोरलेन के वीडियो सामने आए हैं ,जो यह बताने के लिए काफी हैं कि मंजर कितना भयानक है।सड़क कई फीट नीचे तक धंस चुकी है और फोरलेन… Continue reading पंडोह डैम के पास फीट नीचे तक धंसा फोरलेन, सैंकड़ों वाहन भी फंसे
मंडी के लूणापानी में ऑटो से टकराई कार, लड़की की गई जान, युवक घायल
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है। ताजा मामले में मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लूणापानी में हुई एक कार दुर्घटना में 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आल्टो कार नेरचौक की… Continue reading मंडी के लूणापानी में ऑटो से टकराई कार, लड़की की गई जान, युवक घायल
