-
Advertisement
लाहौल-स्पीति पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तांदी के पास नाके में न#शे के सामान के साथ मंडी के 4 लोग गिरफ्तार
Himachal News: लाहौल-स्पीति पुलिस ने तांदी पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में कार सवार 4 लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ASI हेमंत कुमार की अगुवाई में एनएच-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास डंपिंग साइट के समीप वाहनों की नियमित जांच और नाकाबंदी कर रही थी।इसी दौरान मंडी नंबर की एक गहरे स्लेटी रंग की कार (संख्या: HP29B9723) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 17.180 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार और चरस को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।
मंडी के रहने वाले सभी आरोपी
पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान अश्वनी राठौर (39), पुत्र जीवन राठौर, निवासी पसलहार (चौंतड़ा, मंडी) के रूप में हुई है।जबकि रूपेश कुमार (32), पुत्र रमेश प्रसाद यादव, मूल निवासी मुंगेर (बिहार), वर्तमान निवासी सुखबाग, चौंतड़ा (मंडी)मुकेश कुमार (25), पुत्र दुला राम, निवासी धनेतर, चौंतड़ा (मंडी)संदीप कुमार (46), पुत्र हरि सिंह, निवासी रिबल भटेहड़, चौंतड़ा (मंडी) साथ कार में सवार थे।
NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज
डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना केलांग में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई और गहन जांच एएसआई हेमंत कुमार द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
तुलसी बाबा
