-
Advertisement
Year: 2026
युवक की करंट लगने से मौत, पांवटा साहिब की कंपनी में हुआ हादसा
पांवटा साहिब। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत (Died from electrocution) हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार साजन (30) पुत्र इसम सिंह निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा)पांवटा साहिब के गोंदपुर में स्थित लेबोरेट कंपनी… Continue reading युवक की करंट लगने से मौत, पांवटा साहिब की कंपनी में हुआ हादसा
सात ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, ऐसे चढ़ी हत्थे
पांवटा साहिब। स्थानीय पुलिस ने एक महिला को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर तैनात थी। इस बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस… Continue reading सात ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, ऐसे चढ़ी हत्थे
मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की वर्चुअल कोर्ट शुरू, इन जिलों में मिलेगी सुविधा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मोटर वाहन चालान (Motor Vehicle Challan) के निपटाने के लिए पांच जिलों में मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की वर्चुअल कोर्ट (Virtual Court of Mobile Traffic Magistrate) शुरू की गई है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में मोबाइल ट्रैफिक… Continue reading मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की वर्चुअल कोर्ट शुरू, इन जिलों में मिलेगी सुविधा
आउटसोर्स कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की मिली छूट
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal Pradesh High Court) ने सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कम्प्यूटर शिक्षकों (Outsource Computer Teachers in govt Schools) के लिए पॉलिसी बनाने की छूट दे दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह छूट देते हुए स्पष्ट किया कि पॉलिसी बनाने में कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने… Continue reading आउटसोर्स कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की मिली छूट
हिमाचल में घटिया दवाओं के उत्पादन पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
शिमला। हिमाचल प्रदेश में घटिया दवाइयों (Low Quality Medicine) के उत्पादन पर राज्य हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सूबे में दवाइयों के परीक्षण की प्रयोगशाला न होने और दवाइयों के घटिया उत्पादन पर 29 अगस्त को सुनवाई निर्धारित की है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय औषधि नियामक और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण… Continue reading हिमाचल में घटिया दवाओं के उत्पादन पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
गौरव सिंह सोलन के एसपी बने, 10 तहसीलदारों के तबादले
शिमला। हिमाचल सरकार ने ईओडब्ल्यू, स्टेट विजिलेंस और एसीबी में एसपी 2013 बैच के गौरव सिंह का तबादला सोलन के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया है। उधर, राज्य में 10 तहसीलदारों के ताबादला आदेश (Transfer Order) जारी किए गए हैं। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की… Continue reading गौरव सिंह सोलन के एसपी बने, 10 तहसीलदारों के तबादले
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
हमीरपुर। पानी की टंकी के आसपास सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत (Women Died of Electrocution)हो गई। उसे डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला राजस्थान की रहने वाली थी और मजदूरी कर… Continue reading करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
पराला मंडी में घिरे बागवानी मंत्री तो बोले- बागवानों की चिंता भ्रम है
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन की शुरूआत के बाद सोमवार को जब बागवानी मंत्री जगत प्रकाश नेगी पराला मंडी (Jagat Prakash Negi in Parala Mandi) पहुंचे, तो बागवानों ने उन्हें घेर लिया। 24 किलो की सीलिंग (24 kg Ceiling) और प्रति पेटी 2 रुपए की कटौती के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लेकिन नेगी का कहना… Continue reading पराला मंडी में घिरे बागवानी मंत्री तो बोले- बागवानों की चिंता भ्रम है
महिला ने देवर, सास और ननद पर लगाए मारपीट के आरोप
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के भोटा चौकी में एक महिला ने अपने देवर, सास और ननद पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़ित महिला पर दूसरे पक्ष ने जाति सूचक शब्द कहने के आरोप जड़े हैं। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी हमीरपुर (DSP Hamirpur) रोहिन डोगरा से मिलने पहुंचा। यह मामला… Continue reading महिला ने देवर, सास और ननद पर लगाए मारपीट के आरोप
