-
Advertisement
शिमला-बिलासपुर-धर्मशाला NH बंद, NHAI और पुलिस ने जारी किए ये वैकल्पिक रूट
Himachal News: राजधानी शिमला को राज्य के 9 जिलों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण शिमला-बिलासपुर-धर्मशाला नेशनल हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बिलासपुर के नमहोल खलोटा के पास सड़क धंसने के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यातायात को सुचारू बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NHAI और बिलासपुर SP कार्यालय ने संयुक्त रूप से वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है
बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन: बरमाणा , जुखाला , ज्वाल पुल, रानीकोटल,घारसी, दाड़लाघाट के रास्ते शिमला पहुंचेंगे।
शिमला से बिलासपुर और हमीरपुर जाने वाले वाहन:दाड़लाघाट,घारसी रानीकोटल ज्वाल पुल घुमारवीं/बरमाणा के रास्ते बिलासपुर की ओर जा सकेंगे।
शिमला से मंडी की ओर जाने वाले वाहन: दाड़लाघाट , नवगांव , घारसी , रानीकोटल, बैरी होते हुए मंडी पहुंचेंगे।
पर्यटकों के लिए विशेष निर्देश
शिमला, कसौली, चायल, नारकंडा और कुफरी जैसे पर्यटन स्थलों से मनाली, धर्मशाला और रोहतांग जाने वाले पर्यटकों को भी इन्हीं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। सड़क पर जरूरी सुधार और मरम्मत कार्य पूरा होने तक यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करने को कहा गया है। रास्ते में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता: एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा होने तक वाहन चालक अपनी यात्रा की योजना इन वैकल्पिक मार्गों के अनुसार ही बनाएं।
सुभाष
