-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक चलेगा , तपोवन में गूंजेंगे प्रदेश के मुद्दे
Himachal Vidhansabha winter session: हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का तेरहवां सत्र आगामी 16 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 16 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में यह शीतकालीन सत्र आहूत किया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से 26 अक्टूबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सत्र की अस्थायी कार्यसूची
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अस्थायी कार्यसूची के अनुसार, यह सत्र 16 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक संचालित होगा
16 नवंबर: सत्र के पहले दिन सबसे पहले शोकोद्गार (यदि कोई हो) प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके बाद शासकीय एवं विधायी कार्य संपन्न होंगे।
17 और 18 नवंबर: इन दोनों दिवसों में मुख्य रूप से शासकीय एवं विधायी कार्य निर्धारित किए गए हैं।
19 नवंबर: इस दिन शासकीय एवं विधायी कार्यों के साथ-साथ ‘गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस’ (Private Members’ Day) भी रखा गया है।
20 और 21 नवंबर: सत्र के अंतिम दो दिनों में भी शासकीय एवं विधायी कामकाज किए जाएंगे।
सत्र के दौरान किन मुद्दों पर रहेगी नजर
सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जरूरी विधायी कार्यों पर विस्तृत चर्चा होने की पूरी संभावना है। हालांकि, सचिवालय ने यह स्पष्ट किया है कि यह कार्यसूची फिलहाल अस्थायी है और सदन की कार्यवाही तथा परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
अनु गुप्ता
