-
Advertisement
Year: 2026
दिया मिर्जा ने शिमला में कचरा एकत्र कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश,बोलीं- जिम्मेदार नागरिक बनें
शिमला। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(यूएनईपी) की ब्रांड एंबेस्डर व एक्ट्रेस दिया मिर्जा रविवार को शिमला पहुंची। हिलिंग हिमालय द्वारा स्वर्णिम हिमालय नाम की मुहिम में वह शामिल हुई। इस दौरान पूरी टीम के साथ उन्होंने राजधानी शिमला के रिज, मॉलरोड़, सब्जी मंडी के आसपास अपनी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जगह जगह… Continue reading दिया मिर्जा ने शिमला में कचरा एकत्र कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश,बोलीं- जिम्मेदार नागरिक बनें
मणिपुर में महिलाओं ने रोका सेना का आपरेशन, छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी
Manipur Voilence: मणिपुर में इन दिनों हिंसा जारी है। सुरक्षा बल गुस्साई भीड़ से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति इंफाल में देखने को मिली, जब स्थानीय महिलाओं ने सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन को रोक दिया। इस ऑपरेशन को रोककर महिलाएं बारह उग्रवादियों को छुड़ा कर ले गई। गौरतलब है… Continue reading मणिपुर में महिलाओं ने रोका सेना का आपरेशन, छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी
सराज में बारिश का कहर- तुंगाधार में नाले में आई बाढ़, गाड़ियां बही, घरों को पहुंचा नुकसान
वी कुमार/ मंडी। हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण मंडी जिला में कुदरत ने जमकर तांडव मचाया है। ताजा घटनाक्रम में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली के गांव तुंगाधार में बाढ़… Continue reading सराज में बारिश का कहर- तुंगाधार में नाले में आई बाढ़, गाड़ियां बही, घरों को पहुंचा नुकसान
हाईकोर्ट ने HRTC के प्रशिक्षु कंडक्टरों की सेवाएं जारी रखने की याचिकाएं खारिज कीं
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal High Court) ने प्रशिक्षित परिचालकों (Trained Conductors) की सेवाओं को जारी रखने के आग्रह को लेकर दायर याचिकाएं शनिवार को खारिज कर दीं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने यह निर्णय सुनाया। सतीश कुमार और बाकियों ने अदालत में 185 याचिकाएं दायर की थीं। यह… Continue reading हाईकोर्ट ने HRTC के प्रशिक्षु कंडक्टरों की सेवाएं जारी रखने की याचिकाएं खारिज कीं
सुक्खू सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 128 प्रतिनियुक्तियां रद्द कीं
शिमला। हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने 33 प्रवक्ताओं सहित 128 डीपीई और गैर शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां (Deputations) रद्द कर दी हैं। शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। लंबे समय से प्रतिनियुक्तियों पर सेवाएं दे रहे शिक्षकों और गैर शिक्षकों… Continue reading सुक्खू सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 128 प्रतिनियुक्तियां रद्द कीं
टर्म सिस्टम खत्म, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में लागू हुआ एनुअल सिस्टम
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams) में फिर एनुअल सिस्टम (Annual System) लागू हो गया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने शनिवार को पुराना टर्म सिस्टम (Term System) खत्म करने का ऐलान किया है। इसका मतलब यह हुआ कि दोनों की कक्षाओं के विद्यार्थियों… Continue reading टर्म सिस्टम खत्म, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में लागू हुआ एनुअल सिस्टम
रामपुर में बिजली इकाई के लिए अवैज्ञानिक तरीके से ब्लास्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (HP High Court) ने रामपुर (Rampur) में लग रही बिजली इकाई के लिए अवैज्ञानिक तरीके से हो रही ब्लास्टिंग पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर को निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने मुख्य सचिव को प्रतिवादी बनाया है। मुख्य… Continue reading रामपुर में बिजली इकाई के लिए अवैज्ञानिक तरीके से ब्लास्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच (Chandigarh Manali NH) पर डयोड के पास सड़क किनारे काम कर रहे पीडब्ल्यूडी (PWD) के बेलदार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने (Landslide) के कारण शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय डूमणू राम पुत्र तापे राम निवासी गांव हटौण डाकघर शिवाबदार के रूप में हुई है। तीन बेलदार डयोड… Continue reading चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत
हिमाचल में यहां पुलिस वालों को धौंस देकर निकल रही हैं गाड़ियां, जानिए क्यों
बिलासपुर। जिला प्रशासन ने कीरतपुर नेरचौक (Kiratpur Nerchowk) फोरलेन पर सफर न करने का आदेश देने के बाद भी पर्यटक उसे मान नहीं रहे हैं। उल्टे वे स्वारघाट पुलिस (Swarghat Police) को धौंस देकर अपनी गाड़ी लेकर निकल रहे हैं, जिससे परियोजना का काम प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि पुलिस के रोकने… Continue reading हिमाचल में यहां पुलिस वालों को धौंस देकर निकल रही हैं गाड़ियां, जानिए क्यों
हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर अज्ञात की मौत
ऊना। पुरानी दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही हिमाचल एक्सप्रेस (Himachal Express) की चपेट में आने से त्यूड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे में व्यक्ति के शरीर के करीब छह टुकड़े हो गए। रेलवे पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्रित कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की मॉर्चुरी में रख दिया है। शव… Continue reading हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर अज्ञात की मौत
