-
Advertisement
Year: 2026
हमीरपुर: गंदा पानी पीने से 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त की चपेट में आए तीन पंचायतों के लोग
करीब एक दर्जन गांवों में पिछले तीन दिन से लोगों में उल्टी दस्त की समस्या सामने आ रही है। इसका कारण लोगों द्वारा गंदा पानी पीना बताया जा रहा है।
अगर कौल सिंह जीत जाते तो प्रतिभा सिंह उन्हें बनने देती सीएमः जयराम ने पूछा
बीजेपी सरकार ने 5 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया है। जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने विभाग अध्ययन कर लें, उसके बाद ही बयानबाजी करें।
बागवानों को कीटनाशक पर मिलने वाली सब्सिडी जल्द होगी बहाल- बोले जगत नेगी
प्रदेश में चल रही खाद की कमी पर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा कि खाद की कमी को जल्द दूर किया जाएगा और किसान बागवानों को खाद मुहैया करवाई जाएगी।
‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ में छूटने लगे हाथ, प्रतिभा सिंह के सामने भिड़े कांग्रेस नेताओं के गुट
प्रतिभा सिंह के स्वागत के दौरान प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर और पीसीसी विचार विभाग के पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह के गुटों में खिंचातानी शुरू हो गई।
हिमाचल: यहां दुल्हन बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, 100 से अधिक बाराती हुए शामिल
जाजड़ा प्रथा के तहत अहम बात यह भी रही कि शादी में कोई शराब नहीं परोसी गई। दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन पक्ष से दहेज भी नहीं लिया गया।
बहन को किडनी देकर दिया नया जीवन, छोटी ने बचाई बड़ी बहन की जान
डाक्टरी जांच में मीना देवी की दोनों किडनियां खराब पाई गई। इसके बाद मीना की जुड़वा बहन चंपा देवी ने अपनी बड़ी बहन को किडनी दान करने की इच्छा वक्त की।
हिमाचल: बेसहारा पशुओं का सहारा बनेगी सरकार, रात्रि आश्रय बनाने के दिए निर्देश
सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पशुओं की देखभाल के लिए रात्रि आश्रय निर्मित करने और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।
मायका पक्ष की एसपी मंडी से गुहार, बेटी को प्रताड़ित करते थे ससुरालिये, मांगी कार्रवाई
मृतक महिला के परिजनों का कहना है ससुराल वाले पिछले 2 साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। बैहल पंचायत को भी इस बारे में शिकायत दी गई थी।
हिमाचल: पैसे डबल करने का दिया था लालच, करोड़ों रुपए लेकर फरार हुई कंपनी; दो और धरे
पैसे डबल होने के लालच में सुजानपुर एरिया से लगभग 800 के करीब लोगों ने कंपनी में पैसा जमा किया था। इसी दौरान कंपनी भाग गई।
धर्मशाला में ट्रैफिक नियम तोड़े तो पड़ेगा भारी, वाहन चोरों की भी खैर नहीं
एएसपी हितेश लखनपाल ने कहा किकार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है ।
