बहन को किडनी देकर दिया नया जीवन, छोटी ने बचाई बड़ी बहन की जान

सरकाघाट के भरनाल बृजलाल की बेटियों ने पेश की मिसाल

बहन को किडनी देकर दिया नया जीवन, छोटी ने बचाई बड़ी बहन की जान

- Advertisement -

मंडी/सरकाघाट। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट की एक बहन ने अपनी जुड़वा बहन को किडनी दान कर उसे नया जीवन दिया है। ये मामला मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल का है। यहां पर बृजलाल की बेटी ने पूरी मानवता के लिए एक मिसाल कायम की है। बृजलाल की बड़ी बेटी पिछले कई वर्षों से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं और डाक्टरी जांच में मीना देवी की दोनों किडनियां खराब पाई गई। इसके बाद मीना की जुड़वा बहन चंपा देवी ने अपनी बड़ी बहन को किडनी दान करने की इच्छा वक्त की। इसके उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ में बीते कल 27 जनवरी को सफल ऑपरेशन में उसने अपनी बहन को नई जिंदगी दी। ऑपरेशन के बाद दोनों बहनें स्वस्थ है।


यह भी पढ़े:हिमाचल: बेसहारा पशुओं का सहारा बनेगी सरकार, रात्रि आश्रय बनाने के दिए निर्देश

सरकाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल में साल 1972 में ठाकुर बृजलाल के घर जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ था। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1991 में ग्राम मसयानी में साधन संपन्न परिवारों में एक ही दिन दोनों बहनों की शादी हुई। शादी के बाद दोनों बहनों का जीवन खुशियों से बीत रहा था। कुछ समय उपरांत बड़ी बहन की तबीयत ठीक ना रहने पर डाक्टरी सलाह के उपरांत दोनों किडनियां खराब होने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। लेकिन छोटी बहन ने बड़ी बहन को नया जीवन प्रदान करते हुए अपनी किडनी दान दी गई।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | latest news | sarkaghat | mandi distt | younger sister | donated kidney | elder sister | Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है