-
Advertisement
Year: 2026
श्री राम गोपाल मंदिर भूमि पर स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों की जांच के लिए कमेटी गठित
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि श्री राम गोपाल मंदिर डमटाल की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के संचालन का मामला ध्यान में आया है।
सीमेंट विवाद पर बोले हर्षः मसला नहीं सुलझा तो कानून का रास्ता अपनाएंगी सरकार
हर्षवर्धन ने कहा कि इस मामले को लेकर बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल को भी हस्तक्षेप करने को कहा है और कोई बीच का रास्ता निकालने को कहा है। यह राजनीतिक मसला नहीं हैं।
रोहित ठाकुर बोले- विभागीय बैठक बुला दूर करेंगे शिक्षा व्यवस्था की कमियां
मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने कहा है कि गुणात्मक शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा नर्सरी शिक्षक भर्ती पर भी बैठक में फैसला लिया जाएगा।
बंगाणा में ट्रक ने मां-बेटे को कुचल डाला, बाबा बालक नाथ मंदिर से लौट रहे थे वापस
जाब के पटियाला के भभौर गांव के करनैल सिंह पत्नी स्वर्ण कौर और बेटे वंशप्रीत के साथ सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ से माथा टेककर वापस अपनी मोटर साइकिल पर घर लौट रहे थे।
पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खूः केंद्र प्रायोजित योजनाओं को प्रदेश में लागू करने का दिया आश्वासन
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा सम्पर्क और अधोसंरचना विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिमाचल में बिगड़ा मौसम: साउथ पोर्टल में बर्फबारी शुरू, 27 तक रहेगा ख़राब
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 48 घंटे यानी 24 और 25 जनवरी को अधिक ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है।
अब फाइलों में नहीं रहेंगी बातें, धरातल पर उतरेंगी योजनाएं : सुंदर सिंह
अब ऊर्जा क्षेत्र में ओपन पॉलिसी लेकर आएगी सरकार, पहले परियोजनाएं चिन्हिंत होंगी, सभी तरह की क्लीयरेंस और औपचारिकता सरकार खुद करवाएगी, उसके बाद निवेशक बुलाए जाएंगे
अब कोई भी बच्चा नहीं रहेगा अशिक्षित, नगर निगम मंडी ने की अनूठी पहल
वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में निगम द्वारा संचालित विधि योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 316 आवेदन मंजूर किए गए थे।
चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी सीटीयू की बस
डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों, चश्मदीदों और बस के ड्राइवर कंडक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
शिमला में हादसाः पंजाब के तीन युवकों की गई जान, एक घायल
शिमला के शोघी मेहली बाईपास पर एक पंजाब नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक़्त गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोगों की मौत हुई है
