-
Advertisement
TGT शिक्षकों को दिवाली से पहले बड़ी राहत: 2 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले 920 शिक्षक नियमित
Himachal TGT Regularization: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दो साल का अनुबंध सेवाकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 920 टीजीटी (TGT) शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया था, जिन्होंने 30 सितंबर 2026 तक लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली है।
क्या रहेगा वेतनमान
नियमित किए गए शिक्षकों को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल-10 के सेल-1 में 38,100 रुपये का न्यूनतम मूल वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें नियमानुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सत्यापन रिपोर्ट, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) की जांच और निदेशालय स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पूरी की गई है।
दस्तावेजों और शर्तों का सत्यापन
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियमितीकरण संबंधित शिक्षकों के दस्तावेजों और अन्य निर्धारित शर्तों के सत्यापन के अधीन रहेगा। इसके तहत शिक्षकों को , हिमाचली प्रमाणपत्र, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। आरक्षित श्रेणियों के शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाणपत्र देने होंगे।संबंधित शिक्षकों के चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन निर्धारित अवधि के भीतर करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज या प्रमाणपत्र गलत अथवा फर्जी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार उनकी सेवा समाप्त करने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनु गुप्ता
