-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज फिर 200 के पार हुआ कोरोना का आंकड़ा, यहां जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) का आंकड़ा एक बार फिर 200 के पार हो गया है। राहत भरी खबर यह है कि आज किसी की भी कोरोना संक्रमण से जान नहीं गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 209 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके साथ ही आज 197 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 2 लाख 16 हजार 639 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 2 लाख 11 हजार 412 कोरोना संक्रमित अब तक पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3621 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। जबकि हिमाचल में इस समय 1580 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: राकेश पठानिया के PSO सहित आज 127 पॉजिटिव, तीन की गई जान

आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 58 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में 47, मंडी में 43, बिलासपुर में 27, ऊना में 14, शिमला में 11, सोलन में 4, किन्नौर में 3 और कुल्लू में 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 49, हमीरपुर से 33, शिमला (Shimla) से 24, बिलासपुर से 20, कांगड़ा से 26, सोलन से 14, चंबा से 15, किन्नौर से 5, कुल्लू से 5, ऊना से 5 और लाहुल स्पीति जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है। वहीं आज हिमाचल में 9686 लोगों के सैंपल (Sample) कोरोना जांच के लिए लाए गए, जिसमें से 180 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 9476 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हिमाचल में 30 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


